ब्लॉग एवं समाचार

मोदी की गारंटी में विकसित होता राजस्थान…!

“विकसित भारत – विकसित राजस्थान” कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहा। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने राजस्थान के विकास को गति देने के लिए रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने से राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। #विकसित_भारत_विकसित_राजस्थान J.P.NaddaBhajanlal SharmaDiya KumariCP JoshiBJP RajasthanBharatiya Janata Party (BJP)CMO Rajasthan +9

संगठन के साथी पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामगोपाल जी सुथार के घर से “मायरा” में शामिल होकर के भद्रेचा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।

मोमासर बास निवासी श्री मघाराम जी भदरेचा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। #श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ में तहसील स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा पर संवाद कार्यक्रम के लिए स्थान एवं कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया एवं पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाली नीतियों को आम जन तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

गांव चलो अभियान के तहत ग्राम बिग्गा (श्रीडूंगरगढ़) में रात्रि प्रवास कर परिवारजनों के बीच सहभागिता की और स्नेहिल संवाद किया। #गांव_चलो_अभियान#आपणो_अग्रणी_राजस्थान J.P.NaddaBhajanlal SharmaCP Joshi BJP RajasthanBharatiya Janata Party (BJP) +5

विप्र फाउंडेशन के संरक्षक परम स्नेही श्री सुशील जी ओझा के घर वैवाहिक उत्सव में पहुंचकर वर-वधु को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कर आशीर्वाद प्रदान किया ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान सी.पी.जोशी जी ,भाजपा परिवार एवं विप्र फाउंडेशन परिवार के सदस्यों सहित स्नेहजनों से भेंट हुई। +7

श्री कन्हैया लाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, हनुमान धौरा, श्री डूंगरगढ़ में आयोजित द्वितीय वार्षिकोत्सव में भाग लेकर कोलकाता प्रवासियों द्वारा निर्मित 3 कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा प्याऊ का उद्घाटन किया।

इस अवसर दिए गए मान सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का आत्मीय आभार। #sridungargarh +11

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडुंगरगढ़ में वार्षिक महोत्सव एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।

प्रिंसिपल श्री आदुराम जी ,वरिष्ठ अध्यापक डा राधाकिशन जी सोनी सहित विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए स्वागत और सम्मान के लिए आत्मीय आभार। #श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष श्री विजय जी आचार्य के घर वैवाहिक उत्सव में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश जी पुनिया,बीकानेर संभाग प्रभारी श्री सी.आर.चौधरी जी, नोखा से पूर्व विधायक श्री बिहारी जी विश्नोई सहित भाजपा परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट हुई। #bikaner +4

Scroll to Top