सतत प्रयासों से राजस्थान सरकार क़े नियमानुसार ज़िला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार वृहद पेयजल परियोजना हेतु श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगभग 76 हेक्टेयर भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) श्रीडूंगरगढ़ को निशुल्क आवंटित की गई है, जहां क्षेत्र के लिए विशाल पानी रिज़र्व डेम का निर्माण होगा।
पूर्व में 40 क्यूसेक पानी की स्वीकृति, मोघों की स्वीकृति एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग जयपुर से प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद अब भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं राजस्थान सरकार का हार्दिक आभार एवं


