श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि

सतत प्रयासों से राजस्थान सरकार क़े नियमानुसार ज़िला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार वृहद पेयजल परियोजना हेतु श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगभग 76 हेक्टेयर भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) श्रीडूंगरगढ़ को निशुल्क आवंटित की गई है, जहां क्षेत्र के लिए विशाल पानी रिज़र्व डेम का निर्माण होगा।

पूर्व में 40 क्यूसेक पानी की स्वीकृति, मोघों की स्वीकृति एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग जयपुर से प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद अब भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं राजस्थान सरकार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान एवं आमजन के हित में निरंतर कार्य करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

यह वृहद पेयजल परियोजना आने वाले समय में लाखों क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत और क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बनेगी।

#श्रीडूंगरगढ़#विकास#पेयजल_परियोजना

DIPR, Department of Information & Public Relations, RajasthanCMO RajasthanKanhaiya Lal ChoudharyNarendra ModiNitin NabinMadan RathoreBhajanlal SharmaBharatiya Janata Party (BJP)Government of Rajasthan

Scroll to Top