बीकानेर |

आज माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री Arjun Ram Meghwal जी की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय, बीकानेर में आयोजित दिशा बैठक में सहभागिता की।

बैठक में बीकानेर के समग्र विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से नाल एयरपोर्ट के विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान तथा ऐतिहासिक गंगनहर के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासात्मक कार्यों एवं आयोजन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बीकानेर को विकास, आधुनिक सुविधाओं और मजबूत आधारभूत संरचना के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

#बीकानेर

Scroll to Top