– राजस्थान सरकार के 2 साल विकासशील रथ का भव्य शुभारंभ-

राजस्थान सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से विकासशील रथ को भव्य रूप से रवाना किया गया।

यह विकासशील रथ प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन की प्रतिबद्धता एवं विकास के स्पष्ट विज़न को घर-घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

जनसेवा, जनविश्वास और जनकल्याण को केंद्र में रखकर सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। संगठन की मजबूती और जनभागीदारी के साथ यह अभियान नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, बीकानेर शहर व देहात जिलाध्यक्ष, संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, माननीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के समर्पित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

विकास | विश्वास | सुशासन

#जनसेवा_ही_संकल्प#राजस्थान_सरकार

Scroll to Top