12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया लोकार्पण*

श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट – मल कीचड़ उपचार संयंत्र) का लोकार्पण कर उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक से निर्मित यह संयंत्र क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा और मल कीचड़ निस्तारण की समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगा।

लगभग 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक संयंत्र से क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट एवं मल कीचड़ प्रबंधन एवं व्यवस्थित निस्तारण होगा ।

यह परियोजना स्वच्छता के मानकों को नई दिशा देगी और क्षेत्र की जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगी।

इस दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे |

#श्रीडूंगरगढ़

CMO RajasthanDIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Scroll to Top