समर्थन मूल्य खरीद प्रक्रिया में सुधार हेतु कलेक्टर से मिलकर पत्र दिया और शिथिलता प्रदान करने का आग्रह किया जिस पर कलेक्टर ने त्वरित आदेश जारी किए

आज जिला कलेक्टर बीकानेर श्रीमती नम्रता वृष्टि से भेंट कर समर्थन मूल्य पर मूंगफली एवं मूंग खरीद के दौरान पंजीयन और दस्तावेज़ सत्यापन में किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी आदेश जारी किए।

विभागीय नियमों के अनुसार किसानों के पंजीयन दस्तावेज, पानी की पर्ची, बिजली बिल एवं सोलर कनेक्शन का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर किसानों को कई अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है उनको दूर करने के लिए मुख्य बिंदु, जिनको कलेक्टर के सामने रखने पर कलेक्टर महोदया ने त्वरित आदेश जारी किए—

परिवार के नाम पर बिजली बिल: यदि भूमि मालिक/टोकनधारी किसान के खेत का बिजली बिल पिता, माता, दादा, दादी, भाई या पत्नी के नाम पर हो, तो दस्तावेज़ स्वीकार कर किसान का माल खरीदा जाए।

नया खेत खरीदने के मामले: यदि किसान ने नया खेत खरीदा है और बिजली बिल पुराने मालिक के नाम हो या नाम परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही हो, तो विद्युत विभाग की नाम परिवर्तन रसीद/रजिस्ट्री की कॉपी को वैध दस्तावेज मानकर टोकन स्वीकार किया जाए।

इन सुधारों से वास्तविक काश्तकारों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक परेशानियां भी कम होंगी।

कलेक्टर द्वारा तुरंत आदेश जारी करने पर क्षेत्र के किसानों में संतोष देखा गया।

Scroll to Top