श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के बहुत से लोग कांग्रेस और कॉमरेड छोड़कर भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में ताराचंद सारस्वत ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया । भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कहा की पूरे पांच साल कांग्रेस और कॉमरेड ने जनता से झूठे वादे कर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध कर दिया, श्रीडूंगरगढ़ में बिजली-पानी की समम्स्या, साफ़ सफाई की व्यवस्था बदहाल है, कांग्रेस ने फ्री बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न और किसान कर्ज माफी के नाम पर लोगों को सिर्फ़ धोखा ही दिया है। अब जनता कॉमरेड और कांग्रेस को चुनाव में वोट की चोट से सबक सिखाने को तैयार है






