मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, युवाओं एवं स्थानांतरित मतदाताओं की मैपिंग तथा शुद्ध मतदाता सूची पर जोर दिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को समयबद्ध व प्रभावी रूप से पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




