Author name: Mahadev Swami

शिक्षा जैसे सरोकार के लिए अपनी मेहनत की कमाई खर्च करना सराहनीय: सारस्वत

विधायक ताराचंद सारस्वत ने सत्तासर विद्यालय में भामाशाह सीमा शर्मा के आर्थिक सहयोग से बने हाॅल का किया लोकार्पण बीकानेर, 24 फरवरी। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा है कि वर्तमान में शिक्षा ही विकास और प्रगति का आधार है। जो व्यक्ति और समाज अपने बच्चों की पढाई पर ध्यान देगा, वही समाज आगे बढ़ेगा। विधायक ताराचंद सारस्वत शनिवार को क्षेत्र के सत्तासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सीमा शर्मा और परमेश्वर लाल शर्मा के आर्थिक सहयोग से मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में निर्मित हाॅल के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से लोगों के शैक्षणिक उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं तथा अनेक योजनाओं के जरिए यह कोशिश की जा रही है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलें तथा उन्हें अनावश्यक आर्थिक भार भी नहीं उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि अभिभावक-शिक्षक इन योजनाओं को समझें और बच्चों के शैक्षणिक स्तर पर निरंतर काम करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए बुनियाद को मजबूत करें। उन्होंने भामाशाह की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत से अर्जित धन को शिक्षा जैसे सरोकार में लगाना निस्संदेह बेहद सराहनीय बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन मानमल शर्मा ने कहा कि अंचल में भामाशाहों द्वारा शिक्षा के लिए धन खर्च करने की एक जोरदार परम्परा रही है। भामाशाह सीमा शर्मा ने अपने सास-ससुर पद्मादेवी और रेवंत राम शर्मा की स्मृति में इस हाॅल का निर्माण करवाकर इस परम्परा को मजबूत करने का काम किया है। सभी को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि परिवार में आने वाले विभिन्न शुभ अवसरों पर शिक्षा जैसे पुण्य के काम के लिए धन का दान करें। विशिष्ट अतिथि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक (सांख्यिकी) इंदीवर दुबे शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने भामाशाह की सराहना करते हुए कहा कि समाज को लौटाने की पहल हम सभी को प्रेरणा देने वाली है और हम सभी को यथायोग्य दान अपने जीवन में करना चाहिए क्योंकि जिस समाज ने हमें तैयार किया है, उस समाज के प्रति हमारा यह नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सीमा शर्मा एवं परमेश्वर लाल का विधायक सारस्वत एवं विद्यालय परिवार की ओर से शाॅल एवं साफा ओढाकर सम्मान किया गया। भामाशाह प्रेरक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यकांत शर्मा एवं सुबोध को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीपीसी गजानंद सेवग, एसीबीईओ ईश्वर राम गरुवा, महावीर प्रसाद, विनोद गिरि, महेश राजोतिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह की सराहना की और शिक्षा में संस्कारों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में भामाशाह परिवार की शालिनी शर्मा, पवन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, भंवर लाल शर्मा, रामनिवास पटवारी , कैलाश, पवन इंदौरिया, राजीव अत्रो, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, माधोराम, मोतीलाल जनार्दन, ग्राम विकास अधिकारी मानसी शर्मा, दीपिका, राजबाला, प्रियंका, सुलोचना, रितु, समाज सेवी विद्याधर इंदौरिया, विपिन जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण मौजूद थे। कार्यवाहक संस्था प्रधान सुनील चारण ने आभार जताया। संचालन रामनिवास मीणा ने किया। CMO RajasthanBhajanlal SharmaGovernment of RajasthanDIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बीकानेर जिले को 26 वेटरनरी मोबाइल वाहनों आवंटन किया गया जिसके तहत श्रीडूंगरगढ़ में कालूबास स्थिति पशु चिकित्सालय में वैन का उद्घाटन किया।

अब पशुपालकों को 1962 टोल फ्री नम्बर पर फोन कर मोबाईल वेटरनरी यूनिट्स का लाभ मिल सकेगा। #श्रीडूंगरगढ़

#जनसुनवाई

विधायक कार्यालय श्रीडूंगरगढ में मेरी विधानसभा परिवार से आए हुए सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरसंचार के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया… Narendra ModiJ.P.NaddaBhajanlal SharmaCP JoshiBJP RajasthanBharatiya Janata Party (BJP)

लोकदेवता श्री वीर बिग्गा जी महाराज व श्री पीथल माता जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने का परम् सौभाग्य प्राप्त हुआ।

लोक देवता श्री वीर बिग्गा जी महाराज त्याग और बलिदान से हमे प्रेरणा लेते हुए कार्य करना चाहिए। इस शुभ अवसर पर दिए गए मान सम्मान के लिए वीर बिग्गा जी मानव सेवा संस्थान का ह्दय से आभार। #bigga#sridungargarh

देश में 400 से अधिक और राजस्थान में 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर विजय के लक्ष्य को लेकर आज बीकानेर में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारी मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी के प्रेरणादायी संबोधन के साथ बैठक हुई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सीपी जोशी जी,केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन लाल मेघवाल जी, बीकानेर क्लस्टर प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी, लोकसभा प्रभारी कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी, बीकानेर संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीआर चौधरी जी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और राजस्थान की सभी सीटों पर फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया। #rajasthanwelcomesshah Amit ShahBhajanlal SharmaCP JoshiBJP RajasthanBharatiya Janata Party (BJP) +2

Scroll to Top