शिक्षा विभाग, राजस्थान की ओर से आज श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में 69वीं तहसील स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना और अनुशासन को प्रोत्साहित करेगी बल्कि युवाओं में उत्साह और खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगी।




