भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में श्री बिहारी लाल बिश्नोई(पूर्व विधायक,नोखा) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में आज उनके बीकानेर आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह–जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कितासर, बिग्गा, थार सातलेरा, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़, बेनीसर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ और शेरुणा में भव्य स्वागत किया।
कितासर में पूनरासर बालाजी की माला पहनाकर व नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के जिला पदाधिकारी, चेयरमेन, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नव–नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शक्ति, संगठन और सम्मान — सबके संग भाजपा!






