बीकानेर | Khadi Mahotsav 2025

आज डागा पैलेस, बीकानेर में आयोजित “Khadi Mahotsav 2025” के अंतर्गत “आत्मनिर्भर नवभारत यात्रा” कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी की गरिमामय उपस्थिति में सहभागिता की।

इस अवसर पर ग्रामीण उद्योग विकास योजना के तहत कारीगरों को मशीनें एवं टूल किट्स वितरित की गईं तथा ‘खादी संवाद’ में उद्यमियों और प्रतिभागियों से सार्थक संवाद हुआ।

यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन, स्थानीय उद्योगों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

‘हर घर खादी’ और ‘Vocal for Local’ जैसे संदेशों के माध्यम से यह अभियान न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ग्रामोद्योग के नवाचार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा देगा।

कार्यक्रम में खादी विभाग के अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#KhadiMahotsav2025#AatmanirbharBharat#VocalForLocal#KhadiForNation

Narendra ModiBJP RajasthanArjun Ram MeghwalCMO RajasthanDIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Scroll to Top