आज ग्राम सेवा सहकारी समिति (केवीएसएस) जोधासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष भागीरथ सिंह, सोसायटी व्यवस्थापक कल्याण सिंह, मैनेजर भीख सिंह, सुरेंद्र स्वामी, भागीरथ सिंह, महेश राजोतिया, मल्लू नाथ, जेठनाथ सहित सैकड़ों किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





