जैन संस्कार विधि से भूमि पूजन!!

आज श्रीडूंगरगढ़ में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा भवन के नव निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह (भूमि पूजन) में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जैन संस्कार परंपरा के अनुरूप संपन्न हुए इस पावन अवसर पर भामाशाह परिवार, समाजबंधु और अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भवन न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए संस्कार व सेवा का प्रेरणास्रोत भी रहेगा।

तेरापंथ धर्म संघ के सिद्धांतों के साथ समाज हित का यह निर्माण कार्य मंगलमय हो — ऐसी मंगलकामना।

Scroll to Top